मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

मीरजापुर। चंद्रग्रहण को देखते हुए मंगलवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट निर्धारित अवधि तक बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन की अनुमति दी जाएगी।श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सूतक काल के कारण मंदिर के कपाट दोपहर 3 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजे तक, कुल 4 घंटे 45 मिनट के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में नियमित पूजा-पाठ स्थगित रहेगा।उन्होंने बताया कि शास्त्रीय परंपराओं के अनुसार ग्रहण के समय मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण और विशेष पूजन के पश्चात ही दर्शन की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाती है।मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए दर्शन की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें