मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी : शाहजहांपुर के जलालाबाद को 'परशुरामपुरी' नाम से जाना जाएगा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी : शाहजहांपुर के जलालाबाद को 'परशुरामपुरी' नाम से जाना जाएगा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का जलालाबाद अब 'परशुरामपुरी' नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है और इसको लेकर राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्र सरकार से जलालाबाद का नाम बदलने की मांग की थी।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि 27 जून 2025 को यूपी सरकार की ओर से जलालाबाद का नाम बदलने के लिए एक खत भेजा गया था। भारत सरकार को शहर 'जलालाबाद' का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने पर 'कोई आपत्ति नहीं' है।

पत्र में आगे बताया गया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्राप्त पत्र संख्या एसएम/28/35/2025 दिनांक 14.08.2025 की प्रति संलग्न है, जिसमें नए नाम की वर्तनी देवनागरी और रोमन लिपियों में सूचित/अनुशंसित की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि वह नए नाम की वर्तनी देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेजी) और क्षेत्रीय भाषाओं में लिखते हुए आवश्यक राजपत्र अधिसूचना जारी करे।

वहीं, जलालाबाद का नाम बदले जाने पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर 'परशुरामपुरी' करने की अनुमति देने पर गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार, वंदन एवं अभिनंदन। आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आए इस निर्णय ने संपूर्ण सनातनी समाज को गर्व का क्षण प्रदान किया है।''

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने आगे लिखा, ''भगवान परशुराम जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! आपकी कृपा मात्र से ही इस पुनीत कार्य में निमित्त बन सका। आपकी कृपा दृष्टि संपूर्ण जगत पर बनी रहे।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें