मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए 'चौधरी' बने केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश भाजपा के नए 'चौधरी' बने केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज

- लखनऊ में पार्टी के केंद्रीय चुनाव अधिकारी ने की निर्वाचित होने की घाेषण- समारोह में प्रदेशभर के बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता हुए शामिललखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की ताजपोशी हो गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के निर्वाचित होने की घोषणा की।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव में एकमात्र नामांकन होने के बाद आज प्रदेश चुनाव अधिकारी ने पंकज चौधरी को निर्वाचित कर दिया। इस माैके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन के केंद्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के चुनाव अधिकारी डाॅ महेंद्र नाथ पांडेय, अध्यक्ष भूपेन्द्र चाैधरी सहित कई केंद्रीय व राज्य के दिग्गज नेताओं के अलावा वरिष्ठ मंत्री, प्रदेशभर से आए हजाराें पदाधिकारी उपस्थित रहे।लखनऊ के डाॅ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व​विद्यालय में आज एक समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है और इसके व्यवस्थित कामकाज से दुनिया हैरान है। यहां भाजपा के सदस्य बनाने से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने तक की प्रक्रिया होती हैं और सभी कार्य सर्वसम्मति से हाेते हैं। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर सभी पुराने-नए नेताओं को पार्टी को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में घोषित करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की। इन सदस्याें में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।इस माैके पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने नवनर्विाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को निर्वाचन संबंधी प्रमाणपत्र और निवर्तमान अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने नए अध्यक्ष पंकज चौधरी को पार्टी का ध्वज सौंपा। नए अध्यक्ष की घोषणा होते ही सभागार में भारत माता की जय, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए। सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष को बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री सहित छह बड़े नेता थे प्रस्तावकशनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन किया था। इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र न करने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन के प्रस्तावक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत छह बड़े नेता थे। रविवार को एक समारोह में पंकज के सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की विधिवत घोषणा गई।नजर अगले विधानसभा चुनाव परभाजपा ने उत्तर प्रदेश के सभी जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से चुना है। पंकज चौधरी पूर्वांचल के कद्दावर नेता और महराजगंज से सात बार के सांसद रहे हैं और इस समय वे केंद्रीय राज्यमंत्री हैं। भाजपा हाईकमान पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पिछड़ों को साधने के साथ ही विपक्ष के पीडीए समीकरण को ध्वस्त करेगा। यही नहीं भाजपा ने पंकज चौधरी के सहारे अपने परंपरागत कुर्मी वोट को भी साधने का प्रयास किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें