मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर, एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
होली के रंग में डूबे बरेली के अफसर, एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं

बरेली । रंगों के त्योहार होली पर इस बार बरेली के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों का अलग ही रंग देखने को मिला। गुरुवार काे जिलाधिकारी आवास से शुरू हुआ होली मिलन का सिलसिला एडीजी आवास तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह मस्ती और संगीत में डूब गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और फिल्मी गानों के बीच अफसरों और पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।गुरुवार सुबह सबसे पहले जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास पर अधिकारियों का जमावड़ा लगा। यहां एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और डीएम को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। हंसी-मजाक और रंगों के बीच यहां से अफसरों की होली का दौर शुरू हुआ।इसके बाद अधिकारियों का काफिला डीआईजी अजय कुमार साहनी के आवास पहुंचा, जहां भी रंग-गुलाल के बीच होली मिलन हुआ। बाद में सभी अधिकारी कमिश्नर आवास पहुंचे और वहां भी एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।एडीजी रमित शर्मा के आवास पर पुलिसकर्मियों के लिए विशेष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ढोल और डीजे की धुन पर माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। इसी दौरान फिल्मी गाने बजते ही एसएसपी अनुराग आर्य खुद को रोक नहीं सके और डांस फ्लोर पर उतर आए। ‘चुम्मा-चुम्मा दे दे’ गाने पर उन्होंने भांगड़ा और फिल्मी स्टेप्स के साथ जमकर डांस किया, जिसे देखकर मौजूद पुलिसकर्मी भी तालियां बजाने लगे।कार्यक्रम में आईपीएस अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर ‘लंदन ठुमका’ गाने पर शानदार डांस किया, जो कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। वहीं डीएसपी संदीप ने सिर पर गिलास रखकर ‘एनिमल डांस’ कर माहौल को और भी मजेदार बना दिया।बताया गया कि जब अधिकारी एडीजी आवास पहुंचे तो उन्हें बाहर बुलाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने गाना गाया। इसके बाद एडीजी रमित शर्मा बाहर आए और फिर रंग-गुलाल के साथ जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें