मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में 13 आईएएस के तबादले, सीपी सिंह बने लखनऊ के नए जिलाधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र में 13 आईएएस के तबादले, सीपी सिंह बने लखनऊ के नए जिलाधिकारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस आधिकारियों के तबादले शुक्रवार की देर रात कर दिए गए हैं। इनमें लखनऊ, आगरा, अमरोहा, हमीरपुर, सहित कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।यूपी में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम शुक्रवार देर रात को बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अभी तक सूर्य पाल गंगवार ये जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।निधि गुप्ता अमरोहा की जिलाधिकारी बनीं हैं। घनश्याम मीना जिलाधिकारी हमीरपुर, दिनेश कुमार, जिलाधिकारी जौनपुर, रविंद्र मंडेर जिलाधिकारी प्रयागराज, अरविंद भंगारी जिलाधिकारी आगरा, व नवनीत चहल जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाए गए हैं।आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी हैं। अरविंद कुमार चौहान शामली के नए जिलाधिकारी बने हैं। अभी तक वे प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को मुजफ्फर नगर की नई जिम्मेदारी मिली हैं।,इनके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें