मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की आदमकद प्रतिमा को लेकर मचा बवाल, 29 मई को है पुण्यतिथि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की आदमकद प्रतिमा को हटाए जाने और मूर्ति की चोरी कर लिए जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। अजीत जोगी के सुपुत्र अमित जोगी ने इसका जमकर विरोध शुरू किया है और राज्य सरकार को भी घेरा है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में चेतावनी देते हुए कहा है कि "पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को पुनः स्थापित नहीं किया जाता है और दोषियों को नहीं पकड़ा जाता है, तब तक मैं आमरण अनशन करूँगा। “या तो जोगी जी की मूर्ति लगेगी या मेरी अर्थी उठेगी” यह अब सरकार को तय करना है।" वहीं सोमवार को स्थानीय लोगों और कुछ कांग्रेसी नेताओं सहित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।दरअसल गोरेला के ज्योतिपुर चौक से छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को बीती रात करीब 2 बजे क्रेन के माध्यम से उठा ले जाया गया। जिस पर अमित जोगी ने कहा कि प्रतिमा को अंधेरे में चोरी-छिपे उखाड़कर कचरे में फेंकने का जो नीच कृत्य हुआ, इससे पूरे क्षेत्रवासी आहत, दुखी और आक्रोशित हैं। दरअसल कुछ दिन पहले जिस जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा लगाई गई थी और इसका अनावरण भी किया जाना था। इस पर गौरेला नगरपालिका में कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं किया गया था। गौरेला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि जिस जगह पर प्रतिमा अनाधिकृत रूप से रखी गई है, उसका कार्य आदेश किसी और कार्य के लिए जारी किया गया है। इसके साथ ही इसका बैठक में अनुमोदन भी हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार गौरेला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रतिमा नगरपालिका गौरेला परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऋचा चंद्राकर और एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले में केस दर्जकर लिया गया है और मामले में आरोपिताें की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले जब नगर पालिका से प्रतिमा हटाए जाने का नोटिस जारी किया गया और मामला गरमाया तब अमित जोगी की कोई प्रतिक्रिया मीडिया और सोशल मीडिया में नहीं पोस्ट की। लेकिन जैसे ही अज्ञात ने मूर्ति हटाकर कर चोरी किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल यह मामला गरमाता दिख रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें