मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री मिलने पर दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमित शाह ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री मिलने पर दी बधाई

रायपुर । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने कहा कि बस्तर के माटी पुत्र पंडीराम मंडावी को पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने स्वयं पंडीराम मंडावी से भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। ध्रुव ने कहा कि यह सम्मान न केवल मंडावी के जीवन भर के कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि यह बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और उसकी प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से बस्तर में स्थायी शांति की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसका परिणाम है कि आज बस्तर की प्रतिभाओं को देश और दुनिया के सामने आने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के सहयोग से बस्तर अब बदलाव के रास्ते पर है और यहां की जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराएं सम्मान पा रही हैं। यह न सिर्फ एक व्यक्ति की उपलब्धि है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज की गौरवपूर्ण मान्यता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें