मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर।केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में राजनांदगांव युवोदय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवोदय वीडियो, युवोदय ओडीएफ प्लस पोस्टर की लॉन्चिंग की गई। युवोदय बच्चों द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक तथा कटआउट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड सम्मानित किया गया।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। राजनांदगांव युवोदय मातृत्व-बाल स्वास्थ्य एवं पोषण, जलसंरक्षण एवं सम्पूर्ण स्वच्छता, स्वस्थ एवं सशक्त किशोरावस्था, अभिभावकों की भागीदारी एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु लांच किया गया है। यह जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ की संयुक्त पहल है। राजनांदगांव युवोदय के माध्यम से युवा रचनात्मक और सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता निभाने के लिए जुड़ रहे है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, सरपंच बरगा कुमार सोनवानी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी, यूनिसेफ राज्य सलाहकार चन्दन कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री दिव्या राजपूत, युवोदय विनोद कुमार टेम्बुकर के साथ 70 युवोदय स्वयंसेवियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें