पहलगाम हमले पर गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में करारा प्रहार: "प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप और पाकिस्तान के हमदर्द बन रही कांग्रेस"

पहलगाम हमले पर गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में करारा प्रहार: "प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप और पाकिस्तान के हमदर्द बन रही कांग्रेस"
नई दिल्ली, 29 जुलाई 2025 – लोकसभा में आज गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर दिशाहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता गोगोई के उस बयान को सरासर झूठ बताया जिसमें यह कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पहलगाम हमले के दौरान बिहार में थे। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि “हमले के वक्त मोदी जी विदेश यात्रा पर थे। जब वे बिहार आए, तब केवल राहुल गांधी पहलगाम में थे, और कोई नहीं। ऐसे संवेदनशील विषयों पर झूठ फैलाना देशहित में नहीं है।”
अमित शाह ने आगे कहा, “जब देश के नागरिकों पर हमला होता है, तो प्रधानमंत्री का कर्तव्य है कि उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। और मोदी सरकार ने वही किया ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए उन लोगों को खत्म किया गया जिन्होंने आतंकियों को भेजा था, और ऑपरेशन महादेव के तहत उन आतंकियों को मार गिराया गया जिन्होंने हमला किया था।”
गृहमंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया पर हैरानी जताते हुए कहा, “मैंने सोचा था कि जब देश के दुश्मनों को जवाब मिला है, तो सत्ता और विपक्ष दोनों में खुशी की लहर दौड़ेगी… मगर स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर। क्या ये राजनीति है कि जब भारत की सेना बदला लेती है, तब भी विपक्ष परेशान हो जाता है?”
अमित शाह ने यह भी दोहराया कि यह सरकार आतंकवाद पर न कोई रहम करती है, न कोई राजनीतिक लाभ देखती है देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह बार-बार पाकिस्तान के लिए क्लीन चिट देने की आदत से बाहर निकलेगी, या देश की एकता के साथ खड़ी होगी।
इस बयान से स्पष्ट है कि मोदी सरकार आतंकवाद पर कड़ा और निर्णायक रुख अपनाए हुए है, जबकि कांग्रेस अब भी तुष्टिकरण और संदेह की राजनीति में उलझी हुई है। संसद में गृहमंत्री का यह बयान ना केवल सरकार की रणनीतिक सफलता को रेखांकित करता है, बल्कि विपक्ष की नीतिगत खोखलेपन को भी उजागर करता है।





