मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम पश्चिम बंगाल जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम पश्चिम बंगाल जाएंगे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। वह बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीधे बंगाल के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह अपने दौरे के दौरान पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। 8 मई को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले वे शपथ ग्रहण समारोह और नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसी में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

भाजपा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 207 सीटें मिली हैं जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा कांग्रेस को 2 और सीपीआई (एम) को 1 सीट मिली है।

चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह की भूमिका बेहद अहम रही। उन्हें भाजपा का मुख्य रणनीतिकार और मौजूदा राजनीति का 'चाणक्य' भी कहा जाता है। उन्होंने मार्च के अंत में 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत से लेकर 27 अप्रैल तक लगातार रैलियां, रोड शो व जनसभाएं कीं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने 10, 11, 13, 14, 15, 21, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 अप्रैल को लगातार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए टीएमसी सरकार को 'सिंडिकेट राज' और 'घुसपैठ' जैसे मुद्दों पर घेरा।

अब उनके इस दौरे को सरकार गठन की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है, जहां अगले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल के नए सीएम का चेहरा साफ हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें