मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल गिरा, एक सप्ताह में तीसरा पुल धराशायी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल गिरा, एक सप्ताह में तीसरा पुल धराशायी

मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल गिरा, एक सप्ताह में तीसरा पुल धराशायी

पटना। अररिया और सीवान जिले में पुल धराशायी होने की घटना के बाद मोतिहारी जिले में भी एक पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मोतिहारी के घोड़ासहन प्रखंड अमावा से चैनपुर स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर बन रहे पुल की शनिवार को ढलाई हुई थी और रविवार को पुल भरभराकर गिर गया।करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा था। पुल की ढलाई का काम पिछले कई दिनों से चल रहा था। आरसीसी पुल का निर्माण धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड श्रीकृष्णनगर की ओर से कराया जा रहा था। शनिवार को पुल के एक हिस्से की ढलाई की गई थी, जो आज गिर गया।लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की वजह से पुल धराशायी हो गया। ग्रामीणों ने सरकार से इसकी जांच की मांग की है।18 जून को अररिया के बकरा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इसके दूसरे दिन सीवान में गंडक नहर पर बना पुल भी गिर गया था और आज ऐसी ही घटना मोतिहारी में हुई। एक सप्ताह में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त होने की यह तीसरी घटना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें