मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

अंडर-19 वनडे: वैभव सूर्यवंशी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विस्फोटक शतक, लगाए 10 छक्के

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंडर-19 वनडे: वैभव सूर्यवंशी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विस्फोटक शतक, लगाए 10 छक्के

बेनोनी। भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच बुधवार को सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। वैभव ने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के लगाए।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।

भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी आए। आरोन जहां पारी को धीमी गति से संवार रहे थे, वहीं वैभव ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए शतक लगाया।

वैभव और आरोन ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवर में 227 रन की साझेदारी की। वै

भव 74 गेंद पर 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेलकर आउट हुए। सूर्यवंशी ने अपना शतक 63 गेंदों पर पूरा किया।

रिपोर्ट लिखे जाने तक आरोन जॉर्ज ने भी अपना शतक पूरा कर लिया था। जॉर्ज 102 गेंद पर 16 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत का स्कोर 33 ओवर में 1 विकेट पर 270 रन था।

आरोन के साथ वेदांत त्रिवेदी 23 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद थे।

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में भी मात्र 24 गेंद पर 10 छक्के और एक चौका लगाते हुए 68 रन की पारी खेली थी।

साल 2025 में आईपीएल में डेब्यू के बाद से वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में हैं।

वैभव ने हर फॉर्मेट में हर स्तर पर विस्फोटक शतकीय पारियां खेल क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद पर शतक लगाने वाले वैभव ने भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए पूर्व में भी शतक लगाए हैं। पिछले एक साल में वैभव ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाने लगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें