मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

अंडर-19 एशिया कप: श्रीलंका के सामने नहीं टिकी नेपाल, 8 विकेट से हारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंडर-19 एशिया कप: श्रीलंका के सामने नहीं टिकी नेपाल, 8 विकेट से हारी

दुबई। अंडर-19 एशिया कप में नेपाल क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने लो स्कोरिंग रहे इस मैच में एकतरफा जीत दर्ज की।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सेठमिका सेनेविरत्ने की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने नेपाल को महज 28.5 ओवर में 82 रन पर समेट दिया।

किब्रिन श्रेष्ठ 18 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

9 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके। नेपाल का स्कोर और भी कम होता, अगर श्रीलंका की तरफ से अतिरिक्त के रूप में 19 रन खर्च नहीं किए गए होते।

सेठमिका सेनेविरत्ने नेपाल के लिए बेहद घातक साबित हुए। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 9.5 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें विकेट मिलता देख श्रीलंकाई कप्तान ने उनके ओवर नहीं रोके। नेपाल की पारी के कुल 28.5 ओवर में 9.5 ओवर सेनेविरत्ने ने फेंके।

रसिथ निमारा, विग्नेश्वरन आकाश, दुलनिथ सिगेरा और चमिका हिनाटिगाला ने 1-1 विकेट लिए।

83 रन का लक्ष्य श्रीलंका के लिए किसी भी तरह से मुश्किल नहीं था और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से इसे साबित भी किया। श्रीलंका ने मात्र 14.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया।

सलामी बल्लेबाज दिमंथा महाविथान ने 49 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 1 छक्का और 3 चौके निकले।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कविजा गामेज 29 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। गामेज ने भी 1 छक्का और 3 चौके लगाए।

विरान चामुदिथा 10, और किथमा 2 के रूप में श्रीलंका को 2 झटके लगे। नेपाल के लिए दयानंद मंडल ने 1 विकेट लिया। एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें