मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित मोटर साइकिल गड्ढे में गिरी, दाे ग्रामीणाें की हुई माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनियंत्रित मोटर साइकिल गड्ढे में गिरी, दाे ग्रामीणाें की हुई माैत

कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े ठेमली में मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ जाने से बीती रात हुए हादसे में दाे ग्रामीण लोकेश मंडावी और कमलेश नेताम दाेनाे रिश्ते में मामा और भांजे थे, की मौत हो गई है। सूचना पर माैके पर पंहुची फरसगांव पुलिस ने दाेनाे ग्रामीणाें के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । मामले की जांच फरसगांव पुलिस द्वारा की जा रही है।

फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरसगांव निवासी मामा-भांजा लोकेश मंडावी और कमलेश नेताम मोटरसाइकिल से मंगलवार काे बड़े ठेमली में आयोजित मेला देखने गए थे। बीती रात वापस लौटते समय बड़े ठेमली के जंगल क्षेत्र में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतकों की पहचान लोकेश मंडावी और कमलेश नेताम के रूप में की गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे। आज बुधवार काे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें