मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ऊना के शमशेर सिंह ने पास की एनडीए की परीक्षा, हासिल किया 238वा रैंक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऊना । जिला ऊना के बसदेहड़ा गांव के 19 वर्षीय युवक ने अपनी

मेहनत व लगन के बल पर एनडीए की परीक्षा उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

है। बसदेहड़ा गांव के शमशेर सिंह ने 18 सर्विस सिलेकशन बोर्ड प्रयागराज से

एनडीए का एसएसबी उर्तीण किया तथा एनडीए मेरिट में देश में 238वां स्थान

हासिल किया है। शमशेर सिंह वर्तमान में पोस्ट गे्रजूएट राजकीय कालेज

चंडीगढ़ से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र है। शमशेर सिंह ने पांच बार एनडीए

की लिखित परीक्षा उतीर्ण की। वह कपूरथला,भोपाल व बंगलौर सिलेकशन सेंटर में

भी एसएसबी इंटरव्यू के लिए अपीयर हुए थे। बचपन से ही मेधावी शमशेर सिंह की

प्रांरभिक शिक्षा गांव में हुई। इसके बाद उसका चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर

टीहरा में हो गया। जहां से उसने दसवीं कक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ तथा

जमा दो कक्षा 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उतीणर््ा की।

शमशेर

सिंह के पिता बख्तावर सिंह बीएसएफ में एएसआई है तथा माता कुसूम रानी

गृहिणी है। बचपन से ही सेना में अधिकारी बनने का सपना पाले शमशेर सिंह ने

इसके लिए जीतोड़ मेहतन की। शमशेर सिंह ने पहले सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल

में प्रवेश के लिए परीक्षा को उतीर्ण किया तथा वहां से जमा दो कक्षा

उतीर्ण करने के साथ ही एनडीए में प्रवेश के लिए लगातार प्रयास करते रहे। वह

अपनी सफलता के लिए माता-पिता,अध्यापकों व सभी शुभचिंतकों को श्रेय देते

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें