न्याय उलगुलान महारैली कल ,मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

न्याय उलगुलान महारैली कल ,मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
रांची: रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अपै्रल रविवार को न्याय उलगुलान महारैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन न्याय उलगुलान महारैली की तैयारियों का जायजा लेने खुद प्रभात तारा मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम लोग केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ पोल खोलने का काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। मंहगाई, बरोजगारी बड़ा मुद्दा है। झारखंड में 14 सीटों पर गठबंधन विजयी होगा। मौके पर झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस से राकेश सिन्हा , राजद से कैलाश यादव, माले नदीम खान, आबिद खान सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह, सीपीआई माले के दीपांकर भट्टाचार्या और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ ब्रायन, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा सहित कई नेता रांची आ रहे हैं। सभी एक मंच से उलगुलान महारैली को संबोधित करेंगे।





