मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

आज रांची में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता, तीन बजे न्याय उलगुलान महारैली मे शामिल होंगे राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आज रांची में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता, तीन बजे न्याय उलगुलान महारैली मे शामिल होंगे राहुल गांधी

आज रांची में जुटेंगे इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता, तीन बजे न्याय उलगुलान महारैली मे शामिल होंगे राहुल गांधी

रांची: रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को न्याय उलगुलान महारैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली में दूसरी बार एक मंच पर कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल साथ दिखेंगी।वही राहुल गांधी भी तीन बजे मंच पर नजर आयेंगे। इसके अलावा पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह, सीपीआई माले के दीपांकर भट्टाचार्या और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ ब्रायन, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा सहित कई नेताओं का जमावड़ा होगा।सभी एक मंच से उलगुलान महारैली को संबोधित करेंगे। एक ओर महागठबंधन रैली को ऐतिहासिक बनाने में लगा हुआ है वही रैली में 5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने की बात कही जा रही है।झामुमो ने दावा किया है कि इस महारैली में झारखंड बल्कि बंगाल, ओडिशा और बिहार से भी लाखो कार्यकर्ता शामिल होंगे। ऐसे में रैली स्थल , एयरपोर्ट,होटल,और सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।इस बाबत 2000 जवानों की तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें