उलगुलान महारैली मे शामिल होने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव ,पंजाब के सीएम ,सुनीता केजरीवाल समेत कई नेता

उलगुलान महारैली मे शामिल होने पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव ,पंजाब के सीएम ,सुनीता केजरीवाल समेत कई नेता
रांची : राजधानी रांची में आज इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली होने वाली है। इस महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राजद नेता तेजस्वी यादव, जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के सीएम और आप नेता भगवंत सिंह मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सहित कई नेता रांची पहुंच गये है। रांची एयरपोर्ट पर सभी नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। रांची पहुंचने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव, बोले की हेमंत सोरेन के साथ नाइंसाफी हुई है । वही जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत को ऐसे लोगों की जरूरत है, जो भारत के संविधान की रक्षा कर सके। देश के सेक्युलर संस्कृति को बचाना जरूरी है। भाईचारा बढ़ाने की जरूरत है और हम यही करने के लिए यहां आए हैं।





