मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

- गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी महाकाल का लिया आशीर्वादउज्जैन । बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रविवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक चलने वाली 'भस्म आरती' में सम्मिलित हुए। सफेद कुर्ते में नजर आए अभिनेता इस दौरान पूरी तरह शिव साधना में लीन दिखाई दिए।आरती संपन्न होने के बाद अर्जुन रामपाल ने चांदी द्वार पर माथा टेका और विधि-विधान से देहरी पूजन किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने 'महाकाल' अंकित दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया। मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर अभिनेता ने प्रशासन की प्रशंसा की और आगामी 'सिंहस्थ 2028' की तैयारियों का भी जिक्र किया। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उन्होंने पाकिस्तानी मेजर इकबाल का किरदार निभाया। अर्जुन रामपाल इससे पहले मार्च 2025 में भी महाकाल दरबार पहुंचे थे।इशिता विश्वकर्मा ने भी किए दर्शनइसी दिन प्रसिद्ध गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी भस्म आरती के दर्शन किए। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली इशिता ने अपने 24वें जन्मदिन के अवसर पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन द्वारा स्वागत किए जाने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया और अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए मंदिर परिसर में "मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा" भजन की प्रस्तुति भी दी। इशिता ने मंदिर में किए गए सुरक्षा और प्रबंधन के इंतजामों की सराहना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें