मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने शुक्रवार को

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। लाहौर में जन्मे

मध्यक्रम के बल्लेबाज ने छह वर्षों में 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों (38 वनडे और

47 टी20) में यूएई का प्रतिनिधित्व किया।

उस्मान ने फरवरी

2016 में नीदरलैंड के खिलाफ़ अपना टी20 डेब्यू किया और उसके कुछ महीने बाद

स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। कुल मिलाकर, उन्होंने 38 वनडे

में 31.50 की औसत से 1008 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल

हैं, जबकि 47 टी20 में उन्होंने तीन अर्द्धशतकों के साथ 891 रन बनाए। वह

2016 में एशिया कप टीम का भी हिस्सा थे, जहाँ उन्होंने सात मैचों में 176

रन बनाए और यूएई के शीर्ष स्कोरर रहे।

उस्मान का जन्म लाहौर में

हुआ था और उन्होंने पाँच प्रथम श्रेणी और 58 लिस्ट-ए मैच खेले हैं। उनके

1517 लिस्ट-ए रन 34.47 की औसत से आए और इसमें नौ अर्द्धशतक और एक शतक शामिल

है। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2022 में ओमान और नेपाल के खिलाफ क्रमशः

एकदिवसीय और टी20 मैच खेला था। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने आभार व्यक्त किया और

उम्मीद जताई कि रिटायरमेंट के बाद भी वह क्रिकेट का हिस्सा बने रहेंगे।

प्रेस

विज्ञप्ति के माध्यम से उस्मान के हवाले से कहा गया, "यूएई क्रिकेट टीम और

क्रिकेट बोर्ड के साथ यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। मैं अपने साथी

खिलाड़ियों, कोचों और अन्य सहयोगी कर्मचारियों सहित मेरी यात्रा में भूमिका

निभाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूँ। मैं खुद को धन्य और

गौरवान्वित महसूस करता हूँ कि मुझे 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए यूएई का

प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।वमैं अपने जीवन के अगले अध्याय का इंतजार

कर रहा हूँ क्योंकि मैं खेल से जुड़ा रहना चाहता हूँ। मैं यूएई टीम और

खिलाड़ियों को देश में खेल के लिए बहुत ही रोमांचक समय में शुभकामनाएँ देता

हूँ।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें