मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

अंडर-19 विश्वकप : भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया, बल्ले और गेंद दोनों से चमके मुशीर खान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिल्ली,

30 जनवरी (हि.स.)। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार

प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को ब्लोमफोंटेन के मांगाउंग ओवल में खेले गए

सुपर सिक्स के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 214 रनों से

विशाल अंतर से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो मुशीर खान रहे जिन्होंने

शानदार शतक लगाने के बाद दो विकेट भी झटके।

भारत की ओर से मिले 296

रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी कीवी टीम 81 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड

के लिए कप्तान ऑस्कर जैक्सन ने 19 रन, जैक कमिंग ने 16 रन, एलेक्स थॉमसन

ने 12 रन और जेम्स नेलसन ने 10 रन बनाए। भारत के लिए सौमी पांडे ने चार

विकेट लिए। वहीं, मुशीर खान और राज लिम्बानी ने दो-दो विकेट झटके जबकि नमन

तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस

हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 295 रन बनाए।

टीम इंडिया की शुरुआत खराब थी। सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी नौ रन

बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद आदर्श सिंह ने मुशीर खान के साथ

मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 गेंद में 77 रन की साझेदारी की। आदर्श 58 गेंद

में छह चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान उदय सहारन ने

मुशीर के साथ 87 रन की साझेदारी निभाई। भारत के लिए मुशीर खान ने एक बार

फिर शानदार पारी खेली। उन्होंने 126 गेंदों में 131 रन की उम्दा पारी खेली।

वहीं उदय सहारन ने 34 रन का योगदान दिया। कीवी टीम के लिए मेसन क्लार्क ने

सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, रेयार सोर्गस, एवाल्ड श्रुडर,

जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया को एक-एक सफलता मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें