मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

शराब, जुए और पुलिस कार्रवाई के डर से पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शराब, जुए और पुलिस कार्रवाई के डर से पानी टंकी पर चढ़े दो युवक, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में आज गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक ऊंची पानी टंकी पर चढ़कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और न्याय की मांग करने लगे। घटना ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

जानकारी के अनुसार, युवकों की पहचान मोहम्मद रफीक और दीपेश निर्मलकर के रूप में हुई है। टंकी पर चढ़ने से पहले दोनों ने एक वीडियो जारी कर हरदी बाजार पुलिस पर मारपीट करने और जमानत के नाम पर पैसे लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

हालांकि, मामले में स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारियां एक अलग तस्वीर भी पेश कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय दोनों युवक कथित रूप से शराब के नशे में थे। यह भी बताया जा रहा है कि वे जुए से जुड़े पैसों के लेन-देन के सिलसिले में जा रहे थे और इस संबंध में स्वयं भी चर्चा कर चुके थे।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते संभावित पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के डर से दोनों युवकों ने पानी टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। माना जा रहा है कि इस कदम के जरिए सहानुभूति हासिल करने और दबाव बनाने की कोशिश की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने समझाइश और आवश्यक प्रयासों के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारा तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लखन पटले ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। युवकों द्वारा लगाए गए आरोपों और अन्य तथ्यों की वस्तुनिष्ठ पड़ताल की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें