मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में कोयले से लदे दो ट्रेलरों की टक्कर में एक ड्राइवर जिंदा जला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायगढ़ में कोयले से लदे दो ट्रेलरों की टक्कर में एक ड्राइवर जिंदा जला

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम दो कोयला लोड ट्रेलरों के बीच हुई भीषण टक्कर हाे गई । हादसे के बाद आग लगने से एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रेलर का चालक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे ग्राम झिंकाबहाल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ट्रेलरों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराने के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के दौरान एक ट्रेलर का चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक समय रहते वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने आज बुधवार काे बताया कि दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड था। आग बुझाने के बाद वाहन के अंदर से एक चालक का शव बरामद किया गया है। शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं हादसे के बाद दूसरा चालक मौके से चला गया, जिसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें