मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी रायपुर में लगभग दो हजार बाहरी संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजधानी रायपुर में लगभग दो हजार बाहरी संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे अपराध और गैर कानूनी गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने अभियान चलाया है। इसी क्रम में दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान आज की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लगभग दो हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर आज गुरुवार सुबह पुलिस लाइन लाया गया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन में उनसे पूछताछ कर रहे हैं।एसएसपी के अनुसार ऐसे लोगों को पुलिस लाइन लाया गया है जो शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे। इन सभी की पहचान की जा रही है की वे कहाँ से आए हैं, उनके आने का प्रयोजन क्या है तथा उनके पास मौजूद दस्तावेजों की भी जांच जारी है । पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट, बिहार, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पुलिस आधार कार्ड मशीन से संदेहियों के डेटा को मैच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें