मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता हवाई अड्डे पर आपस में टकराए दो विमानों के पंख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता हवाई अड्डे पर आपस में टकराए दो विमानों के पंख

कोलकाता हवाई अड्डे पर आपस में टकराए दो विमानों के पंख

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां इंडिगो और एयर इंडिया के एयर क्राफ्ट के पंख आपस में टकरा गए। हालांकि, इस दुर्घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन घटना के बाद डीजीसीए ने पायलट्स के खिलाफ एक्शन लिया है।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों ही फ्लाइट्स में यात्री सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट टैक्सी गुजर रही थी, तभी एयर क्राफ्ट का हिस्सा दूसरे एयर इंडिया के एयर क्राफ्ट से टकरा गया। दोनों के पंख टकराकर टूट गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे के बाद डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बयान में बाहरी परिस्थितियों के कारण मेहमानों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें