गोलियों की गूंज से फिर दहला भोजपुर बालू घाट पर वर्चस्व की जंग में फायरिंग, दो की मौत

गोलियों की गूंज से फिर दहला भोजपुर
बालू घाट पर वर्चस्व की जंग में फायरिंग, दो की मौत
आरा।बिहार में बालू के कारोबार में वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रही है। जिसमें अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब एक बार फिर से बालू माफियाओं के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं करीब छह लोग गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जुड़ा है। जहां गुरूवार सुबह कमालुचक दियारा में दो गुटों में गोलीबारी हुई है। गुटों की ओर से करीब 50 राउंड गोली चलने की सूचना है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। मरनेवाले दोनों मजदूरी करने का काम करते थे। जिनका पहचानछपरा के डोरीगंज थाना के सुरथपुर निवासी विकास महतो (20) और चकिया गांव निवासी तुलसी सुदर्शन राय (40) के रूप में की गई है। विकास को तीन और सुदर्शन को चार गोलियां लगी हैं। घायलों की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। उनकी मौत के बाद परिजन में मातम पसर गया है। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को दोपहर खाना खाने के बाद सुदर्शन और विकास बालू घाट पर काम करने के लिए गया था। गुरुवार की सुबह घाट पर गोलीबारी हो गई। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई है। विकास पांच भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सुदर्शन सात भाइयों में चौथे नंबर का था। गोलीबारी की खबर लगने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी इस मामले पर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।





