मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की राजधानी पटना में की बैठक, कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की राजधानी पटना में की बैठक, कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की राजधानी पटना में की बैठक, कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

पटना। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर भाजपा को मात देने की रणनीति तय की। हालांकि, कांग्रेस की बैठक के बीच ही कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। विनोद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस ने बिहार में जंगलराज-2 की शुरुआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले को दिल्ली में लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो रही है।

कांग्रेस नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन, सम्पत्ति बंटवारा आदि मसलों पर जनभावनाओं के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें