मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : कट्टा लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना सनावल क्षेत्र के डूमरपान कनवारिया जंगल के पास देसी कट्टा लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थाना सनावल पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।सनावल थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डूमरपान कनवारिया जंगल के पास ग्राम डूमरपान निवासी आनंद गौतम और ग्राम कुर्लुडीह निवासी मंसूर खान देशी कट्टा लहराकर ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सनावल ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देशन में उप निरीक्षक गजपति मिर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।पुलिस जांच में पता चला कि आनंद गौतम कट्टा से फायर कर अपने ससुराल म्योरपुर (उत्तर प्रदेश) की ओर भाग गया है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए म्योरपुर में घेराबंदी कर आरोपित को देर रात गिरफ्तार कर लिया।इसी दौरान पुलिस ने ग्राम कुर्लुडीह में दबिश देकर दूसरे आरोपित मंसूर खान को भी गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी लेने पर एक पीले रंग के झोले में रखा देशी कट्टा बोरी के नीचे छिपाकर रखा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आज मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें