मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : लुत्ती डैम हादसे पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जताया दु:ख, जांच की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर : लुत्ती डैम हादसे पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जताया दु:ख, जांच की मांग

अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के लुत्ती डैम टूटने की घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते रात गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, हादसे की जानकारी मंगलवार की रात लगभग 12 बजे मिली थी। हादसे में दो घर पानी के बहाव में पूरी तरह बह गए, जिनमें से एक घर में मौजूद छह में से चार लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचाया जा सका।सिंहदेव ने कहा कि, मृतकों के अंतिम संस्कार और प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से तत्काल सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदा राहत के तहत सभी जरूरी सहयोग शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की।उन्होंने यह भी कहा कि, यदि डैम 40-50 साल पुराना था और ग्रामीणों की ओर से बार-बार शिकायत की जा रही थी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई, तो इसकी गहन जांच होनी चाहिए। "अगर लिखित शिकायत की गई थी तो उसका रिकॉर्ड होगा। यह तय होना चाहिए कि किन अधिकारियों को सूचना दी गई थी, किसने समय पर कार्रवाई नहीं की और जिनकी लापरवाही से जानें गईं, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए," सिंहदेव ने कहा।उन्होंने बस्तर अंचल में आई बाढ़ की स्थिति पर भी चिंता जताई और सरकार से बड़े पैमाने पर व तत्परता से राहत व सहायता कार्य करने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें