मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, वन विभाग की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, वन विभाग की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

वाड्रफनगर के भोदर में घेराबंदी कर वन विभाग ने पकड़ा ट्रक, लकड़ी की प्रजाति और दस्तावेजों की जांच जारी

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपपुर के भोदर में आज साेमवार सुबह वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में ट्रक में लदी लकड़ी कत्थे की बताई जा रही है, जो देखने में चंदन जैसी नजर आ रही है। हालांकि लकड़ी की वास्तविक प्रजाति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वन विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन कर्मचारियों की टीम ने भोदर क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान लकड़ी से लदा एक ट्रक वहां पहुंचा। वन विभाग की टीम को देखते ही चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वन कर्मचारियों ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर वाड्रफनगर स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचाया। इसके बाद ट्रक में लदी लकड़ी की नाप-जोख शुरू की गई। साथ ही लकड़ी के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

लकड़ी कहां से आई, इसकी जांच

वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि ट्रक में लदी लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा लकड़ी के परिवहन के लिए संबंधित दस्तावेज वैध हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

वन विभाग लकड़ी की प्रजाति, मात्रा और परिवहन की वैधता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगा। फिलहाल ट्रक वन विभाग के कब्जे में है, जबकि फरार चालक की जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें