मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूटपाट का विरोध करने पर धारदार हथियार से किया वार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा में ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूटपाट का विरोध करने पर धारदार हथियार से किया वार

कोरबा। कोरबा शहर में एक ट्रक चालक पर लूटपाट की कोशिश के दौरान जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीडुग्गु मुख्य मार्ग की है, जहां लूटपाट का विरोध करने पर दो अज्ञात युवकों ने चालक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा निवासी ट्रक चालक जयप्रकाश बुधवार रात अडानी पावर प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण उसका ट्रक इमलीडुग्गु मुख्य मार्ग पर बंद हो गया। ट्रक खराब होने के बाद उसने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच रात के समय दो युवक वहां पहुंचे और चालक से पैसों की मांग करने लगे।बताया जा रहा है कि जयप्रकाश द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों आरोपिताें ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर चालक अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।खून से लथपथ हालत में जयप्रकाश किसी तरह पास स्थित एक मकान तक पहुंचा और वहां शरण ली। घर में मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा पहुंचाया।अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार घायल के सिर पर 8 टांके तथा पैर पर 2 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपिताें के खिलाफ लूटपाट के प्रयास और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपिताें की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।इस घटना ने राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर ट्रक चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों और ट्रक चालकों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि आरोपिताें की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की है कि रात के समय वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें