मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत

Truck collides with Tata Magic fille,जींद। जींद के नरवाना में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल है जिनका नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के रहने वाले करीब 15 लोग सोमवार देर शाम को टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे वह नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक गड्ढों में पलट गया। सभी श्रद्धालु मैजिक में बुरी तरह फंस गए और घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देखकर सड़क पर जा रहे हो वाहनों में सवार लोगों ने श्रद्धालुओं को टाटा मैजिक से निकलने की कोशिश की लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।इसके बाद नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों के सहायता से घायलों को बाहर निकाला। आनन फानन में सभी श्रद्धालुओं को नरवाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 7 को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।मृतकों में 50 वर्षीय रुकमणी ,35 वर्षीय कामिनी ,55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, 50 वर्षीय मुक्ति शामिल है। एक मृतक के भी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें