मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

शाहजहांपुर : ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार बरातियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शाहजहांपुर : ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार बरातियों की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर शुक्रवार देर रात ट्रक और कार की भिड़ंत में चार बरातियाें की मौत हाे गयी। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर कटीयूली गांव स्थित एमपी गुजरात ढाबा के पास रात करीब ग्यारह बजे जलालाबाद की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव दहेना निवासी राहुल (25), गौरा गांव निवासी विनय शर्मा (27), आकाश (22) और गोपाल (24) की मौके पर ही माैत हो गई। जबकि गौरा निवासी रोहित (30) तथा ठिंगरी निवासी रजत (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर माैके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों की राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यह सभी लोग गौरा गांव से कटीयूली एक बारात में शामिल होने आए थे। वापस घर जाते समय उनके साथ यह हादसा हो गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें