मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

बलौदाबाजार : अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर , तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलौदाबाजार : अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर , तीन युवकों की मौत

कसडोल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।कसडोल पुलिस ने जानकारी दी है कि बलाैदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलमीडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक (हाइवा) ने आज सुबह मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक तुरकीनडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर मर्ग कायम किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कसडोल पुलिस ने धारा 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है । हाईवे पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक का नंबर और चालक का सुराग मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें