मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

त्रिवेणीगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवार दो युवक घायल; पुलिस ने चालक को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
त्रिवेणीगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवार दो युवक घायल; पुलिस ने चालक को दबोचा

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत डपरखा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे पीछा कर पकड़ लिया गया।घायलों की पहचान बभनगामा निवासी कृष्णा कुमार (25 वर्ष), पिता छेदी साह एवं अमित कुमार (18 वर्ष), पिता सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अमित कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक तेज गति से भागने लगा और बाजार क्षेत्र में दुर्गा मंदिर व श्याम भोग के पास अन्य वाहनों को छूते हुए जदिया की ओर निकल गया, जिससे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई।घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भाग रहे वाहन को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई। लक्ष्मीनिया स्थित टोल टैक्स के पास एनएच-327 ई पर अन्य वाहनों से रास्ता अवरुद्ध कर स्कॉर्पियो (नंबर BR 11 H 2610) को रोक लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें