मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ट्रीसा-गायत्री, नंबर-4 चीनी जोड़ी को दी मात

नई दिल्ली। भारतीय महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2026 में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन121 बार पढ़ा गया
विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में ट्रीसा-गायत्री, नंबर-4 चीनी जोड़ी को दी मात

नई दिल्ली। भारतीय महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2026 में शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय जोड़ी ने विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को तीन गेम के कड़े मुकाबले में 16-21, 21-15, 21-13 से हराया।

ट्रीसा और गायत्री ने मुकाबले की शुरुआत 2-6 से पिछड़कर की, लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। बेहतर स्मैश और मजबूत नेट प्ले के दम पर उन्होंने स्कोर बराबरी पर पहुंचाया और कुछ समय के लिए बढ़त भी हासिल की। हालांकि, निर्णायक क्षणों में चीनी जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया। लगातार आक्रामक खेल के दम पर जिया और झांग ने पहला गेम 21-16 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में ट्रीसा और गायत्री ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और चीन को बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया। दोनों जोड़ियों के बीच लंबी रैलियों और शानदार शॉट्स का सिलसिला चलता रहा और स्कोर 10-10 तक बराबर रहा। इसके बाद चीन की एक गलती का फायदा उठाकर भारत ने बढ़त हासिल की और ब्रेक तक 11-10 से आगे रहा। ट्रीसा की शानदार रक्षात्मक क्षमता और गायत्री के क्रॉस-कोर्ट स्मैश ने भारतीय जोड़ी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत ने दूसरा गेम 21-15 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में ट्रीसा और गायत्री ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 11-5 से आगे थी। छह अंकों की इस बढ़त के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने चीन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। आक्रामक स्मैश, सटीक नेट प्ले और दबाव में शानदार संयम के दम पर ट्रीसा और गायत्री ने निर्णायक गेम 21-13 से जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें