मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद लोकसभा सीट से किन्नर सुनैना सिंह लड़ेंगी चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद लोकसभा सीट से किन्नर सुनैना सिंह लड़ेंगी चुनाव

धनबाद लोकसभा सीट से किन्नर सुनैना सिंह लड़ेंगी चुनाव

धनबाद : लोकसभा चुनाव 2024 में धनबाद लोकसभा सीट से किन्नर सुनैना सिंह चुनाव लड़ेंगी। किन्नरों की जनसंख्या काफी कम होने के बावजूद सुनैना सिंह ने अपने समुदाय की आवाज बनने की ठानी है। इस बार लोकसभा चुनाव में वो धनबाद से चुनावी मैदान में जोर आजमाइश करेगी। सुनैना सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी ट्रांस समुदाय के सदस्यों से दिन में किनारा किया जाता रहा है। अब तक उनके लिए किसी पार्टी ने कुछ नहीं किया। अपने परिवार के सदस्यों से वर्षों तक उपहास झेलने के बाद भी सुनैना अपने जैसों और मिडिल क्लास फैमिली के सपोर्ट से चुनावी मैदान में कूदने जा रही है। उन्होंने कहा कि किन्नरों का कोई भाई-भतीजा नहीं होता, हम हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। मालुम हो कि भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, वर्ष 2024 में 48,044 'थर्ड जेंडर' मतदाता रजिस्टर्ड है। वर्ष 2019 में यह संख्या 39,683 थी। वर्ष 2019 में हुए चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 91.2 करोड़ थी. इनमें से 47.34 करोड़ पुरुष, 43.85 करोड़ महिला और 39,075 'थर्ड जेंडर' मतदाता थे। उम्मीदवारों की कुल संख्या 8,054 थी, जिनमें से 7,322 पुरुष और 726 महिला उम्मीदवार थीं। जबकि 'थर्ड जेंडर' के छह उम्मीदवार थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें