मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में चुनाव आयोग ने दो जिलों के डीएम और एसपी को हटाने का दिया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में चुनाव आयोग ने दो  जिलों के डीएम और एसपी को हटाने का दिया आदेश

बिहार में चुनाव आयोग ने दो जिलों के डीएम और एसपी को हटाने का दिया आदेश

पटना। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर के जिलाधिकारी और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। दोनों डीएम और एसपी को तत्काल अपना पद छोड़ना होगा साथ ही अब उनकी जगह नए डीएम और एसपी को प्रभार दिया जाएगा। मौजूदा समय में भोजपुर डीएम राजकुमार और नवादा डीएम आशुतोष वर्मा हैं। भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव और नवादा के एसपी के अम्बरीश राहुल हैं। अब इन चारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने पद से हटा दिया है साथ ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक कोई भी चुनावी कार्य से दूर रखने का आदेश दिया है। नियमों के तहत अब बिहार के मुख्य सचिव की ओर से चुनाव आयोग को 6 आईएएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी जाएगी उसमें से दोनों जिले के जिलाधिकारी को चुनाव आयोग चुनेगा। सामान्यतः किसी अधिकारी के लम्बे समय से एक ही जगह पर पदस्थापन होने पर आयोग ऐसी कार्रवाई करता है या फिर किसी अधिकारी के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलने पर आयोग उन्हें हटाने का निर्देश देता है।ऐसे में नवादा और भोजपुर के डीएम को हटाने की वजह क्या है इसे लेकर आयोग ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। जुलाई 2023 में आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का डीएम बनाया गया था।आशुतोष कुमार वर्मा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं फ़िलहाल निर्वाचन आयोग में बिहार सरकार को नवादा डीएम और भोजपुर डीएम को हटाने संबंधित आदेश ई मेल से भेजा है।बिहार के मुख्य सचिव को निर्देश भेजा गया है अब दोनों की जगह नए डीएम की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें