मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में कई विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और तीन जिलों के जिलाधिकारी बदले

पटना। बिहार सरकार ने

कई

विभागों

के

प्रधान

सचिवों

और

सचिवों

के

साथ

तीन

जिलों

के

जिलाधिकारियों को

बदल

दिया

है।

सीतामढ़ी,

कटिहार

और

जहानाबाद

के

जिलाधिकारियों को

बदला

गया

है।

इस

संबंध

में

राज्य

सरकार

ने

अधिसूचना

जारी

कर

दी

है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, दीपक कुमार सिंह को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। ये पद ब्रजेश मेहरोत्रा के मुख्य सचिव बनने से खाली हुआ था। खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव परमार रवि मनुभाई को मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव का दायित्व भी संभालेंगे। हालांकि, उन्हें बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं प्रशिक्षण बोर्ड के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। संतोष कुमार मल्ल को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार को संसदीय कार्य विभाग का सचिव का प्रभार भी दिया गया है। धर्मेंद्र सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। संजय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का प्रभार दिया गया है। वे स्वास्थ्य विभाग के सचिव पद पर भी तैनात रहेंगे।

दिनेश कुमार को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम का एमडी बनाया गया है। बेलट्रॉन के एमडी राजीव कुमार श्रीवास्तव को बिहार राज्य आवास बोर्ड का एमडी बनाया गया है।

तीन जिलों के बदले गये जिलाधिकारी

राज्य सरकार ने तीन जिलों के जिलाधिकारी को बदल दिया है। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा को कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जहानाबाद के जिलाधिकारी रिची पांडेय को सीतामढ़ी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। कटिहार के जिलाधिकारी रवि प्रकाश को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। अलंकृता पांडेय को जहानाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव योगेश कुमार सागर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम का एमडी बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें