झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से 3500 पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तबादले की लिस्ट हुई तैयार

राष्ट्रीय सागर संवाददाता
रांची: चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में तीन साल से एक ही स्थान पर जमे पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों का जल्द तबादला किया जायेगा। इस बाबत झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कुल 3500 पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की है। अलग-अलग कैटेगरी में शामिल पुलिस अफसर और कर्मियों को चिन्हित कर पूरी लिस्ट तैयार कर ली गई है। झारखंड में यह पहली बार होगा जब एक साथ इतने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की जाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 1500 से लेकर 2 हजार पुलिसकर्मियों के तबादले हुए थे। इस बार के तबादले की लिस्ट में सबसे ज्यादा 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर शामिल हैं।





