सावधान कोहरे की वजह से देश भर में गाड़ियां देरी से चल रही हैं

कड़ाके
की ठंड और कोहरे की वजह से रेलवे की हर जोन में कई रेलगाड़ियां देरी से चल रह हैं।
इस वजह से रेलवे की ट्रेनों का शेड्यूल बुरी तरह से बिगड़ गया है। आज (11 जनवरी 2024) को भारतीय रेल की दर्जनों रेलगाड़ियां
घंटों देरी से चल रही हैं। स्थिति यह है कि भुबनेश्वर से नई
दिल्ली आने वा ली प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही
है। खजुराहो से नई दिल्ली होते हुए कुरूक्षेत्र जाने वाली 11841 एक्सप्रेस 20 घंटे से भी ज्यादा देरी से
चल रही है।
हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली 12301, राजधानी एक्सप्रेस सुबह 07.49 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे
स्टेशन पर पहुंची थी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से चल रही थी।
डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी
एक्सप्रेस भी अपने तय समय से 5 घंटे देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह 08.13 बजे प्रयागराज से चली थी।
राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली 24 ट्रेने अपने निर्धारत समय से देरी से चल रही हैं।
राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों में 20 से 25 ट्रेनें रोजाना 8-9 घंटे तक देरी से चल रही हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि सुबह दिल्ली
पहुंचने वाली ट्रेन शाम को पहुंची है।
ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर से टाटा, गोमो, गया, मुगलसराय, कानपुर हो कर नई दिल्ली
आने वाली 22811,
राजधानी एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से चल रही है।
यह ट्रेन सुबह 8.15 बजे प्रयागराज से पहले
मांडा रोड से गुजरी थी। प्रयागराज में इसके छह घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंचने
की संभावना जताई जा रही है।





