मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम रेलवे समस्तीपुर और दरभंगा के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम रेलवे समस्तीपुर और दरभंगा के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

यात्रियों

की सुविधा के लिए और आगामी गर्मी की छुट्टी के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के

लिए, पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन, अहमदाबाद-दरभंगा और अहमदाबाद-समस्तीपुर जंक्शन के बीच तीन साप्ताहिक

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें विशेष किराए पर चलाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य

जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों

का विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन

संख्‍या 09061/09062 मुंबई सेंट्रल – बरौनी स्पेशल -18 फेरे

ट्रेन संख्या - 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन विशेष मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक

मंगलवार को 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 06.00 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मई से 4 जुलाई, 2023 तक

चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09062 बरौनी जंक्शन - मुंबई सेंट्रल स्पेशल बरौनी

जंक्शन से प्रत्येक शुक्रवार को 22.30 बजे रवाना होगी और रविवार को 18.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 मई से 7 जुलाई, 2023 तक

चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्‍टेशनों

पर रुकेगी।

इस ट्रेन

में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य

द्वितीय श्रेणी के डिब्बे हैं।

ट्रेन संख्‍या 09421/09422 अहमदाबाद - दरभंगा स्पेशल 16 फेरे ट्रेन

संख्या 09421 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल अहमदाबाद से प्रत्येक

सोमवार को 16.10 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 02.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 मई से 26 जून, 2023 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09422 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल दरभंगा से प्रत्येक बुधवार को 06.00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 18.00 बजे

अहमदाबाद पहुंचेगी।

यह ट्रेन

10 मई से 28 जून, 2023 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन,

ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई जंक्शन,

भरतपुर, अछनेरा जंक्शन,

यमुना ब्रिज, टूंडला जंक्शन,

इटावा, कानपुर सेंट्रल,

उन्नाव, लखनऊ गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्‍टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। 3. ट्रेन संख्‍या 09413/09414 अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल 16 फेरे ट्रेन संख्या 09413 अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल अहमदाबाद से प्रत्येक मंगलवार को 16.35 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर जंक्शन गुरुवार को 04.00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मई से 27 जून, 2023 तक चलेगी।

इसी तरह

ट्रेन संख्या 09414 समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल समस्तीपुर जंक्शन से

प्रत्येक गुरुवार को 08.15 बजे चलेगी और शुक्रवार को 22.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 मई से 29 जून, 2023 तक चलेगी। यह ट्रेन

दोनों दिशाओं में वड़ोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना जं. और बरौनी स्‍टेशनों

पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के

डिब्बे शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें