मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड रेल हादसा...बोगी के ऊपर डिब्बा देख रूह कांप गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड रेल हादसा...बोगी के ऊपर डिब्बा देख रूह कांप गई

चाईबासा, । झारखंड के चाईबासा जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के

बड़ाबांबो में हुआ रेल हादसा ह्रदय विदारक है। सूरते हाल देखने और जानने

पहुंचे अधिकारी और आसपास के लोग दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा मुंबई मेल की हालत

देखकर दंग रह गए। एक बोगी के ऊपर दूसरी बोगी का कुछ हिस्सा देखकर हादसे की

भयावहता का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

हावड़ा से मुंबई जाने

वाली हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस (12810) मंगलवार तड़के लगभग 3:40 बजे

चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई

है। इस समय राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बेपटरी हुए डिब्बों की हालत

देखकर लोग अचरज में हैं। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। दो यात्रियों के मौत की खबर है।

सरायकेला के डीडीसी प्रभात कुमार ने कहा है कि सभी यात्रियों को ट्रेन से

बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों की मौत

हुई है, वे ट्रेन के बाथरूम में फंसे हुए थे। घायलों को बसों से अस्पताल ले

जाया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल में आठ घायलों को भर्ती कराया

गया है। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के लिए 06587-238072 (रेलवे नंबर 72770),

टाटा नगर 0657-2290324 के लिए (रेलवे नंबर 735223), राउरकेला के लिए

0661-2501072, 0661-2500191, 0661-2500171 और झारसुगुड़ा के लिए

06645-272530 हेल्प नंबर जारी किए गए हैं।

रांची हेल्प लाइन डेस्क

नंबर- 0651-27-87115 पर कॉल करके यात्रियों के बारे में पता किया जा सकता

है। साथ ही बड़ाबांबो स्टेशन पर भी एक हेल्प डेस्क बनाई गई है।रांची से

मेडिकल टीम को सुबह ही रवाना किया जा चुका है। यह ट्रेन रात 2ः37 बजे

टाटानगर पहुंची। यहां दो मिनट रुकने के बाद चक्रधरपुर के लिए रवाना हुई।

वहां पहुंचने से पहले 3ः45 बजे बड़ाबांबो से आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों

के अनुसार, ट्रेन के कई डिब्बे आपस में चढ़ गए। कुछ तो मुड़ भी गए। कई

डिब्बे आपस में बुरी तरह से सट गए। अधिकारियों के अनुसार, हावड़ा-मुंबई

मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप है। दुर्घटना के बाद मालगाड़ी और ट्रेन

के डिब्बे काफी दूर से फैल गए हैं। इस कारण थर्ड लाइन भी प्रभावित हुई है।

दुर्घटना के कारण ओवरहेड लाइन, खंभे और ट्रेन की पटरी भी बुरी से

क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें