मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

कुर्ला में भूस्खलन की दर्दनाक घटना, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत और दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुर्ला में भूस्खलन की दर्दनाक घटना, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत और दो घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में भारी बारिश के कारण बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन हो गया है, जिसकी वजह से मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं। सूचना पर बीएमसी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हुए हैं।

बीएमसी की ओर से बताया कि 12 अगस्त की सुबह कुर्ला (पश्चिम) के चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन की खबर मिली। भूस्खलन के कारण चाल के पास बने 2-3 कमरों पर मलबा गिर गया। आशंका है कि छह से आठ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य जारी है और दमकल विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस, एनडीआरएफ और बीएमसी के 50 कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि हादसा बुधवार की सुबह 4:32 बजे हुआ।

इस हादसे में अभी दो घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। घायलों की पहचान सोहेल अंसारी (18 साल) और मोहम्मद अंसारी (14) के रूप में हुई है। वहीं, दो शव मलबे से बरामद हुए, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया।

राजावाड़ी अस्पताल के सीएमओ डॉ. विशाल ने हादसे में साहिल अंसारी (28) और मोहम्मद समीर (14) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सूचना मिलते ही बीएमसी मेयर रितु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढाकने ने भूस्खलन स्थल का दौरा किया।

डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया, "बारिश के कारण घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है। अभी तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान जारी है। घटना स्थल पर बचाव दल की टीम मौजूद है।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी। विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें