मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

संगत-पंगत परंपरा ने समाज को समानता और भाईचारे की डोर से जोड़ा : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संगत-पंगत परंपरा ने समाज को समानता और भाईचारे की डोर से जोड़ा : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी में अरदास की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसके चित्र साझा करते हुए कहा कि संगत और पंगत की परंपरा ने समाज को समानता, विनम्रता और भाईचारे की डोर से जोड़ा है। श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाएं हमें सिखाती हैं कि धर्म का सार सेवा में है और मानवता का सत्य प्रेम में।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी में गुरु महाराज की वाणी का स्मरण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक और दिव्य धरती पर कदम रखते ही हृदय श्रद्धा, शांति और आत्मिक आनंद से भर उठा। सिख गुरुओं की दिव्य शिक्षाएं सम्पूर्ण मानवता के लिए अमर प्रेरणा हैं। यह पावन स्थान श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की स्मृतियों से जुड़ा है जिनका साहस, त्याग और धर्म के प्रति समर्पण युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें