मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सूरजपुर : बिना नंबर प्लेट और लाइसेंस नहीं द‍िखा पाने पर चालक पर आठ हजार का समन, ट्रैक्टर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सूरजपुर : बिना नंबर प्लेट और लाइसेंस नहीं द‍िखा पाने पर चालक पर आठ हजार का समन, ट्रैक्टर जब्त

सूरजपुर। सड़क पर लापरवाही से ट्रैक्टर दौड़ाने वाले एक युवक पर प्रतापपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा सड़क हादसे रोकने और यातायात नियमों के सख्त पालन के निर्देशों के बाद जिले में लगातार चेकिंग अभियान तेज किया गया है, इसी क्रम में यह कार्रवाई सामने आई है।आज शामिल को प्रतापपुर थाना टीम ने एनएच पर बिना नंबर प्लेट और लहराते हुए चलाए जा रहे एक ट्रैक्टर को रोक लिया। जांच में ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 29 एई 8346 पाया गया, जबकि चालक अनिश पैंकरा (22 वर्ष) निवासी करंजवार न तो ड्राइविंग लाइसेंस दिखा सका और न ही वाहन परमिट की शर्तों का पालन कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एमवी एक्ट की धारा 66/192(A-1C), 3/181 तथा 39/192(1)(B) के तहत मामला दर्ज कर 8,000 रुपये समन शुल्क वसूल किया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, परमिट शर्तों का उल्लंघन न करें, लाइसेंसधारी चालक ही वाहन चलाएं, तथा आगे–पीछे नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें