मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

टॉप-3 बल्लेबाज, जिन्होंने आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टॉप-3 बल्लेबाज, जिन्होंने आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाए

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित किया। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 2 से ज्यादा शतक लगाए हैं।

विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए कोहली ने आईपीएल 2016 में चार शतक लगाए थे। कोहली ने उस सीजन 16 मैच खेले, जिसमें 81.08 की औसत के साथ सर्वाधिक 973 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 छक्के और 83 चौके निकले।

कोहली ने आईपीएल करियर में अब तक 267 मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत के साथ कुल 8,661 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने सर्वाधिक 8 शतक लगाए। इसके अलावा, उनके बल्ले से 63 अर्धशतक भी निकले।

जोस बटलर: इस लिस्ट में इंग्लैंड का यह क्रिकेटर कोहली के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर है। बटलर ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुल 17 मैच खेले, जिसमें 57.53 की औसत के साथ 863 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले। उस सीजन में बटलर ने 45 छक्के और 83 चौके लगाए थे।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में कुल 121 मैच खेले हैं, जिसमें 40 की औसत के साथ 4,120 रन बनाए। इस लीग में बटलर कुल 7 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं।

शुभमन गिल: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने 17 मुकाबलों में 59.33 की औसत के साथ 890 रन बनाए।

वह सीजन के शीर्ष बल्लेबाज रहे, जिन्होंने कुल 3 शतकों के साथ 33 छक्के और 85 चौके लगाए।

गिल ने आईपीएल करियर में कुल 118 मैच खेले हैं, जिसमें 39.44 की औसत के साथ 3,866 रन बनाए। गिल इस लीग में कुल 4 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा, उनके बल्ले से 26 अर्धशतक भी निकले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें