मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में आज होगी जोरदार बारिश दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी से मौसम हुआ सुहाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में आज होगी जोरदार बारिश  दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी से मौसम हुआ सुहाना

पटना में आज होगी जोरदार बारिश

दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी से मौसम हुआ सुहाना

पटना।बिहार में इन दिनों मौसम सुहावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है साथ ही हीट वेव से भी राहत है। नमी वाली पूर्वा हवा लोगों को राहत दे रही है। 12 मई तक मौसम का मिजाज यही रहने की संभावना है। इस मौसम में गर्मी से तो राहत है लेकिन आकाशीय बिजली गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। इस वजह से आज बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज तो वहीं बाकी के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अब ताजा तस्वीर शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिन रात जैसा नजारा देखने को मिला है। यहां चारो ओर घना अंधेरा छाया हुआ है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट हुई है। वहीं, लंबे समय के बाद पटना में बारिश वाले बादल बनने लगे हैं और पूरे पटना में बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पूर्वा हवा बिहार में आ रही है। दक्षिण पश्चिम भाग को छोड़कर बिहार के सभी भागों में बादल बनते रहेंगे। कई जगहों पर रोज आंधी के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूर्वी और तराई वाले जिलों में बारिश होने की ज्यादा संभावना है। आने वाले दो दिनों में ऐसे कई इलाके हो सकते हैं जहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। प्री मॉनसून का सीजन होने की वजह से कुछ ऐसे जिले हो सकते हैं जहां बारिश ना हों लेकिन स्थिति बारिश वाली बनी रहेगी। इसके साथ ही आज यानी 09 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर , सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में हवा की गति भी झोंके के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें