मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

आज थम जाएगा पांचवे चरण का चुनाव प्रचार 20 मई को चिराग, रोहिणी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज थम जाएगा पांचवे चरण का चुनाव प्रचार   20 मई को चिराग, रोहिणी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

आज थम जाएगा पांचवे चरण का चुनाव प्रचार

20 मई को चिराग, रोहिणी सहित कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

पटना।लोकसभा चुनाव के रण को जितने के लिए बिहार में एनडीए और महागठबंधन के तमाम नेता कोशिश कर रहे हैं। 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है। बिहार में पांचवें चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दाव पर है। पांचवें चरण में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी नेता तमाम कोशिशें की ताबड़तोड़ रैलियां और चुनाव प्रचार की। वहीं आज से पांचवें चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। पांचवें चरण में बिहार के पांच सीटों पर मतदान होना है। जिसमें हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,सारण, मधुबनी और सीतामढ़ी में मतदान होना है। बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री डॉ. रोहिणी आचार्य, सांसद अजय निषाद, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर जैसे वीवीआईपी उम्मीदवार शामिल हैं।बसपा ने सर्वाधिक 5 उम्मीदवार उतारे हैं पांचवें चरण के चुनावी क्षेत्रों में राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय दलों में सबसे अधिक बसपा ने 5 उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, कांग्रेस के 1, राजद के 4, जदयू के 1, भाजपा के 3 और लोजपा-आर के 1 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, इस चरण में सबसे अधिक 26 उम्मीदवार मुजफ्फरपुर में हैं, जबकि सीतामढ़ी, सारण और हाजीपुर में 14-14 और मधुबनी में 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।वहीं, हाजीपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट से राजद ने फिर से पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को उतारा है, जबकि यहां से एनडीए की ओर से लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने पिता के गढ़ को बचाने के लिए पहली बार मैदान में उतरे हैं। सारण में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहां वह दो बार के सांसद भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला कर रही हैं।पांचवें चरण के पांच संसदीय क्षेत्रों में हाजीपुर (सुरक्षित) सीट पर सर्वाधिक 19 लाख 72 हजार 915 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सबसे कम 18 लाख 790 मतदाता सारण संसदीय क्षेत्र में हैं। हालांकि, इस चरण में कुल 95 लाख 11 हजार 186 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 49 लाख 99 हजार 627 पुरुष, 45 लाख 11 हजार 259 महिला एवं 300 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें