मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट -15 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिया था परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट  -15 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिया था परीक्षा

आज जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

-15 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिया था परीक्षा

पटना।बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 16.94 लाख स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा में एब्सेंट हुए थे। इसके बावजूद 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं एग्जाम में शामिल हुए थे। इनके लिए बिहार के 1585 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। इन सब जानकारी के बिना स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे।बिहार बोर्ड 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को एक लाख रुपए के साथ एक लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र के अलावा ई-बुक रीडर प्रदान किया जाएगा। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 75 हजार रुपए के साथ एक लैपटॉप, मेडल, प्रशस्ति पत्र और ई-बुक रीडर और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 50 हजार रुपए के अलावा एक लैपटॉप, मेडल, प्रशस्ति पत्र और ई-बुक रीडर दिया जाएगा। इसके अलावा चौथे से दसवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 10 हजार रुपए के अलावा एक लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।इस साल मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट बीते चार से पांच साल के मुकाबले सबसे बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही हैं। इंटर की परीक्षा का रिजल्ट भी पिछले कुछ साल के मुताबिक काफी अच्छा रहा है। इसी आधार पर ये उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2024 भी बेहतर होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें